Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चार मैचों में लगातार हार पर बोले विटोरी- हमें पता है इसके क्या नतीजे हो सकते हैं

एसआरएच को रविवार रात गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल 2025 में एसआरएच की लगातार चौथी हार थी।

07 Apr 2025

चार मैचों में लगातार हार पर बोले विटोरी- हमें पता है इसके क्या नतीजे हो सकते हैं

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में लगातार चार मैच हार चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने अपने टॉप ऑर्डर के एग्रेसिव स्टाइल का बचाव किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बल्लेबाजों को परिस्थितियों का सम्मान करना होगा और यह समझना होगा कि विरोधी टीमें एसआरएच के टॉप-3 बल्लेबाज़ों के खिलाफ काफी रणनीति बनाकर उतर रही हैं।

एसआरएच को रविवार रात गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल 2025 में एसआरएच की लगातार चौथी हार थी।

हैदराबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एसआरएच की बैटिंग एक बार फिर बिखर गई। टीम ने 20 ओवर में 152/8 का स्कोर बनाया, जिसे गुजरात ने सिर्फ 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद विटोरी ने कहा, "हम जानते हैं कि हमारा खेलने का तरीका काम करेगा, लेकिन हमें परिस्थितियों का सम्मान करना होगा। ये चीज हम सही से नहीं कर पा रहे हैं। विरोधी टीमें हमारे टॉप-3 बल्लेबाजों के खिलाफ काफी सोच-समझकर गेंदबाज़ी कर रही हैं और हम उसका तोड़ नहीं निकाल पा रहे।"

कोच विटोरी ने बताया कि यह पिच "टिपिकल हैदराबाद विकेट" जैसी नहीं थी और बल्लेबाज़ों के लिए खेलना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा, "हम 160-170 के स्कोर का टारगेट कर रहे थे। हमें लगा कि अगर बल्लेबाज़ जमकर खेलें और अंत में तेज़ी से रन बटोरें, तो यह स्कोर संभव है। लेकिन हम करीब 20 रन पीछे रह गए।"

एसआरएच ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी, जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन बनाए थे। लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरा है। विटोरी ने कहा, "मैं नहीं मानता कि पैट कमिंस कभी घबराते हैं और मैं भी ऐसा नहीं करता। लेकिन हम यह समझते हैं कि लगातार चार मैच हारना हमारे सीजन को मुश्किल बना सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले चार मैचों में हम अपनी बेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं – चाहे वो बैटिंग हो, बॉलिंग हो या फील्डिंग। खासकर फील्डिंग में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा है।"

विटोरी ने माना कि हार का ठीकरा सिर्फ बल्लेबाज़ों पर फोड़ना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, "पिछले साल हम बड़े स्कोर बनाते थे और फिर गेंदबाज़ी में जूझते थे, लेकिन इस बार हम स्कोर ही नहीं बना पा रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि आईपीएल में वापसी के मौके जल्दी आते हैं। अगर हम एकजुट होकर खेलें तो अब भी टीम में बहुत क्षमता है।"

एसआरएच का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है, और टीम को वापसी के लिए तीनों विभागों में सुधार करना ज़रूरी होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चार मैचों में लगातार हार पर बोले विटोरी- हमें पता है इसके क्
एसआरएच को रविवार रात गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल 2025 में एसआरएच की लगातार चौथी हार थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News